रश्मि सिंह|Kejriwal ED Summon: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का दिन प्रति दिन मुशिबते बढ़ती ही जा रही है। ईडी ने केजरीवाल को मनी लॉन्डरिंग मामले में पूछताछ के लिए 5वीं बार समन भेजा है। अगर सूत्र कि मानें तो सीएम ने फैसला लिया है कि वो ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। आज केजरीवाल चंडिगढ़ महापौर चुनाव में धोखाधड़ी के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।
“दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। पार्टी ने समन को “गैरकानूनी” बताया है। हम वैध समन का पालन करेंगे। पीएम मोदी का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे: आम… pic.twitter.com/bPAiqdgk2Z
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 2, 2024
आप ने समन को बताय गैरकानूनी
आपको बता दें कि, ईडी एक के बाद 5वींबार दिल्ली के सीएम केजरीवाल को समन भेजा है। आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, यह समन गैरकानूनी है। हम वैध समन का पालन करेंगे। पीएम मोदी का लक्ष्या अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना और दिल्ली सरकार को गिराना है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। आप ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवार प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पांचवी बार जारी समन के बावजूद केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश नहीं होंगे। बार-बार दिए जा रहे नोटिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास है।
चार समन पर भी नहीं हुए पेश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केजरीवाल ने इससे पहेल दो नवंबर और 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी के भी समन पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल। समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया था। केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई के पीछे के मकसद पर भी सवाल उठाया था। आबकारी घोटाले मामले में ईडी द्वारा दायरा आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है। ईडी ने कहा है कि आरोपी अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की तैयारी के संबंध में उसके संपर्क में थे।
ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि आप ने अपने गोवा चुनाव अभियान में लगभग 45 करोड़ रुपये की अपराध की आय का इस्तेमाल किया था। उधर आम आदमी पार्टी आबकारी घोटाले को फर्जी करार देती रही है। आप का आरोप है कि इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को फर्जी तरीके से जेल में डाला हुआ है।