रश्मि सिंह|Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 को सभी पार्टियों ने अपना-अपना घोषणा पत्रा जारी कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी अपना घोषणा पत्रा जारी किया है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हमला कर रहे है। वो अपनी हर चुनावी सभा में कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर निशाना साध रहे है। जिसके बाद अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पिएम मोदी कांग्रेस के घोषणा पत्र देखकर घबरा गए है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
जानकारी के लिए बता दें कि, कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हमला करते आ रहे है। पीएम मोदी अपनी हर चुनावी रैली और सभा में कांग्रेस के घोषणा पर निशान साध रहे है। अब इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। राहुल गांधी पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर घबरा गए है। इतना ही नहीं राहुल ने फ्रांस से जुड़ी एक घटना भी सुनाई है।”
राहुल गांधी ने बुधवार को कहा, “फ्रांस फैशन की राजधानी मानी जाती है। दस-पंद्रह साल पहले एक दिन मैंने अखबार में एक खबर देखी। हिंदुस्तान की एक फैशन डिजाइनर फ्रांस में अपना फैशन शो कर रही थी। फिर मैंने अखबार में देखा कि फ्रांस के फैशन डिजाइनर भारतीय डिजाइनरों का मजाक उड़ा रहे थे।”
राहुल ने आगे कहा, “मैंने फ्रांस-इटली के एक फैशन डिजाइनर को फोन और कहा कि आप भारतीय डिजाइनर्स का मजाक क्यों उड़ा रहे है। इसलिए उस चीज का मजाक उड़ा रहे है, जो आपको पसंद नहीं है। भारत की महिलाओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।”