रश्मि सिंह|Mann Ki Baat: आज यानी 28 नवंबर को पीएम मोदी साल का पहला मन की बात करेंगे। आज पीएम मन की बात के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। सुबह 11 बजे से मन की बात का प्रसारण होगा। आज इसका 109वां एपिसोड को प्रसारण किया जाएगा।
➡️साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज
➡️पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’
➡️सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
➡️109 वीं बार देश को करेंगे संबोधित
➡️सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से होगा प्रसारण#MannKiBaat | #PMModi | #BJP | #Latestnews |… pic.twitter.com/xjokDSkQ9R
— Jantantra Tv (@JantantraTv) January 28, 2024
मन की बात इन भाषाओं में होगा प्रसारण
आपको बता दें कि, मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा चालाया जाता है एक कार्यक्रम है जिसमें पीएम देशवासियों से बात करते है। मन की बात कार्यक्रम को आप 22 भारतीय भाषाओं और 29 मातृ भाषा में प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित किया जाता है।
मन की बात यहां सुन सकते है आप
- ऑल इंडिया रेडियो
- दूरदर्शन
- नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप
अप्रैल में पूरा हुआ था 100वां एपिसोड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,मन की बात कार्यक्रम 30 अप्रैल 2023 को 100वां एपिसोड पूरा हुआ था। जब 100वीं एपिसोड हुआ तब इसको ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे देख में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। मन की बात के 100वीं एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावी पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।