रश्मि सिंह|Munawwar Rana Death: दुनिया के बड़े मशहूर शायर मुनव्वर राना से जुड़ी बहुत दुखद खबर सामने आई है। उनका कल देर रात दिल के दौरे पड़ने के वजह से निधन हो गया है। उनका निधन 71 साल कि उम्र में हुआ है। एक रिपोर्ट की माने तो वो कई दिनों से काफी बिमार चल रहे थे। मुनव्वर राना को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि मुनव्वर राना मां पर लिखी शायरियों को लेकर काफी मशहूर थे।
मशहूर शायर मुनव्वर राणा का हुआ निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Acclaimed poet Munawwar Rana | #MunawwarRana #BigBreaking | #UrduSahitya pic.twitter.com/7Yo7iZkBlO
— Jantantra Tv (@JantantraTv) January 15, 2024
कई बिमारियों से पीड़ित थे मुनव्वर राना
आपको बता दें कि, मुनव्वर राना काफी समय से कई बिमारिय से पीड़ित चल रहे थे। एक रिपोर्ट की माने तो वो क्रोनिक किडनी डिजीज से पीड़ित थे। लखनब में उनका बहुत समय से इलाज चल रहा था। सूत्रों कि माने तो वो वेंटिलेटर के सपोर्ट से जीवित थे। अंत में कल उनका देर रात 11 बजे के करिब निधन हो गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,मुनव्वर राना के बेटी सोमैया ने मीडिया से बातचित के दौरान बताया कि उनेक पिता को सोमवार को वसीयत के मुताबिक लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
क्यों सुर्खियों में आए मुनव्वर
दरअसल, मुनव्वर राना कई मौकों पर सुर्खियों में रहे है। साल 2015 में यूपी स्थित नोएडा के दादरी में अखलाक की मॉब लिंचिंग में हत्या के बाद उन्होंने अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार को भी लौटा दिया था। बता दें कि साल 2014 मई में उनको तत्कालीन सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि बाद में वो भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस्तिफा दे दिया था।