रश्मि सिंह|Padma Vibhushan: पूरा देश आज गणतंत्र दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने इस खास मौके पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार के लिस्ट को जारी कर दिया है। जिन्होंने अपने काम से समाज ने कल्यान के लिए काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। आइए जानते है इस साल किन लोगों को पद्म विभूषण सम्मान मिला है।
इन लोगों को मिला पद्म विभूषण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा इस साल का पद्म विभूषण का ऐलान कर दिया गया है। इस लिस्ट में देश के पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण का भी नाम है। पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण को सम्मान किया जाएगा। वहीं इनके अलावा वैजयंती माला, स्वर्गीय बिंदेश्वरी पाठक, पद्मा सुब्रमण्यम, कोनिडेला चिरंजीवी को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि, पद्म भूषण पाने वाले कुल 17 लोग शामिल है इसमें बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का नाम शामिल है।
इनको मिलेगा पद्म भूषण
दरअसल, पद्म भूषण पाने वालों में एम फातिमा बीवी, हॉर्मुसजी एन.कामा, मिथुन चक्रवर्ती, सीताराम जिंदल, यूंग लियू, अश्विन बालचंद मेहता, सत्यब्रत मुखर्जी, रा नईक, तेजस मधुसूदन पटेल, ओलानचेरी राजगोपाल, दत्तात्रेय अंबादास मयालब उर्फ राजदत्त तोंगदान रिनपोचे, प्यारेलाल शर्मा, चंद्रश्वर प्रसाद ठाकुर, उषा उथुप, विजयकांत और कुन्दन व्यास का लिस्ट में नाम शामिल है।
क्यों दिया जाता है पद्म पुरस्कार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पद्म पुरस्कार उन बड़े हस्तियों को दिया जाता है। जिन्होंने कला, साहित्य, शिक्षा,खेल विज्ञान, समाज, सेवा, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग समेत अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हो या अपनी विशिष्ट सेवाएं दी हो। बता दें कि, पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में बांटा गया है पहली, पद्म विभूषण, दूसरा पद्म भूषण तीसरा पद्म श्री, इस पुरस्कार को लोगों के सेवा के आधार पर पद्म पुरस्कार दिया जाता है।
पद्म पुरस्कार में ये है अंतर
- पद्म विभूषण- पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
- पद्म भूषण– पद्म भूषण पुरस्कार उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।
- पद्म श्री- पुरस्कार विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।