Parakram Diwas: पीएम मोदी पराक्रम दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किला पहुंचे। उन्होंने लाल किले में आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि संस्कृति मंत्रालय ने ये कार्यक्रम नेता जी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित किया। दरअसल, नेता जी की आज यानी 23 जनवरी को जयंती है। इस कार्यक्रम के दौरान 3-जी प्रोजेक्शन मैपिंग औऱ लाइट एंड साउंड शो और नाटक, नृत्य प्रदर्शन के साथ प्रोजेक्शन मैपिंग आदि जैसी अलग-अलग गतिविधियां संचालित की गयी।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/jBAsgq9CGM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2024
23 से 31 जनवरी 2024 तक भारत पर्व
दरअसल, दिल्ली के लाल किले में 23 से 31 जनवरी 2024 तक भारत पर्व का आयोजन होगा। जिसमें गणतंत्र दिवस की झांकी, सैनिक बैंड प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प बाजार और अखिल भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने वाले फूड कोर्ट भी लगाए जाएंगे।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/xQhtrzmSJR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2024