रश्मि सिंह|PM Modi On Sam Pitroda: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। आज पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली कर रहे है। पीएम रैली के बाद यहां मौजूद जनसभा को भी संबोधित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर पलटवार किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते है। वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा है वो भी आपसे लूट लेगा।
पीएम मोदी ने सैम पित्रोदा पर साधा निशाना
जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में चुनावी रैली कर रहे है। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर पलटवार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते है, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का मंत्र है- कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी।”
पीएम मोदी ने आगे कहा, “आपके जीवित रहने तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगा और जब जीवित नहीं रहेंगे तो आप पर विरासत कप का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को दे दी। अब वो नहीं चाहते कि भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।”
सैम पित्रोदा ने क्या कहा था ?
आपको बता दें कि, सैम पित्रोदा के जिस बयान को लेकर पीएम मोदी ने पलटवार किया है। आइए जानते है कि पित्रोदा ने ऐसा क्या बोला था। सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स का जिक्र करते हुए कहा कि, “अमेरिका में 55 फीसदी विरासत टैक्स लगता है। सरकार 55 फीसदी हिस्सा ले लती है।” उन्होंने आगे कहा कि, “संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बात 45 फीसदी संपत्ति उसके बच्चों को और 55 फीसदी पर सरकार का अधिकार होता है।”
पित्रोदा ने आगे कहा कि, “भारत में ऐसा कानून को लेकर चर्चा करनी चाहिए।” सैम पित्रोदा के इस बयान से कांग्रेस ने अपने आप को अलग कर लिया है।