PM Modi ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक
नई दिल्ली- 26 नवंबर यानि आज 70वां संविधान दिवस (Constitution Day) देशभर में मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस मौके पर देश को संबोधित किया जिस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है आज ही के दिन 70 साल पहले हमने संविधान अपनाया था।
Constitution Day पर 130 करोड़ भारतीयों को किया नमन
पीएम मोदी ने कहा कि वे विशेष तौर पर देश को 130 करोड़ भारतीयों को नमन करते है जिन्होंने भारत के लोकतंत्र के प्रति आस्था को कभी कम नहीं होने दिया। और हमारे संविधान को हमेशा एक पवित्र ग्रंथ माना। वहीं पीएम मोदी ने कहा की अगर आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर होते तो बहुत खुश होते।
पीएम ने मुंबई हमले की 11वीं बरसी पर जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां संविधान दिवस (Constitution Day) की खुशी जताई तो दूसरी तरफ 26 नवंबर को दिन दर्द पहुंचाने वाला भी बताया पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की आज ही के दिन भारत की महान परंपराओं, हजारों साल की सांस्कृतिक विरासत को मुंबई में आतंकवादी मंसूबों ने छलनी करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि वे वहां मारी गईं सभी महान आत्माओं को नमन करते है।
26 नवंबर 1949 को संविधान औपचारिक रुप से अपनाया गया था
बता दे कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को, भारत की संविधान सभा ने, भारत के संविधान को औपचारिक रुप से अपनाया था। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा भारत का संविधान बनाया गया था, जो कि 26 जनवरी 1950 में देश में लागू किया गया।