रश्मि सिंह|Rajya Sabha Elections Live: 27 फरवरी के 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 फरवरी तय की गई है। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को पार्टी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। भाजपा ने इस नई सूची में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है।
जेपी नड्डा गुजरात से जाएंगे राज्यसभा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीजेपी ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के एक और सूची जारी की है। इसमें गुजरात से जेपी नड्डा गोविंदाभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, यशवंत सिंह परमार को जगह दी गई है। वहीं महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को जगह दी गई है।
BJP releases another list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections.
Party president JP Nadda from Gujarat
Ashok Chavan, Medha Kulkarni from Maharashtra pic.twitter.com/eIZXmvyjcn— ANI (@ANI) February 14, 2024
बीजेपी में शामिल हुए विभाकर शास्त्री
बता दें कि, लोकसभा चुनाम कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ले ली है। बुधवार को उन्हें लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बीजेपी की सदस्यात दिलाई।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | Vibhakar Shastri, grandson of former PM Lal Bahadur Shastri, joins BJP in the presence of Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak.
Shastri resigned from Congress today. pic.twitter.com/DVT7ZtknIE
— ANI (@ANI) February 14, 2024