रश्मि सिंह|Rajya Sabha Elections: देश में तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव होने जा रहा है। 15 राज्यों की इन 56 में से 41 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। अब सिर्फ उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक में पेच फंसा है। यूपी में राज्यसभा चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी है। वहीं हिमाचल में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। 27 फरवरी को ही इन चुनावों के नतीजे आ जाएंगे।
#BreakingNews | राज्यसभा की 15 सीटों के लिए चुनाव आज, विपक्ष को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा#RajyasabhaElection #rajyasabhaelections2024 #crossvoting #JantantraTv @anchor_madhuri | @ECISVEEP pic.twitter.com/gUGpjWCraF
— Jantantra Tv (@JantantraTv) February 27, 2024
कहां से कौन उम्मीदवार मैदान में ?
- उत्तर प्रदेश- यूपी राज्य में कुल 11 उम्मीदवार है। भाजपा की ओर से सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्या, तेजपाल सिंह नवीन जैन, साधना सिंह, संगीता बलवंत और संजय सेठ है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी लाल सुमन को उतार है।
- कर्नाटक- कर्नाटक में कुल पांच उम्मीदवार है। कांग्रेस की ओस से अजय माकन, सैयद नासीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर मैदान में है। बीजेपी ने नारायण सा भांडगे को तो जेडीएस ने कुपेंद्र रेड्डी को अपने तरफ से उतारा है।
- हिमाचल प्रदेश- यहां कुल 2 उम्मीदवार है। कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, बीजेपी ने हर्ष महाजन को उतारा है।
कैसा होगा राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, राज्यसभा सदस्यों को सीधे जनता नहीं चुनती, बल्कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि इनका चुनाव करते है। राज्यसभा चुनाव में विधायक वोट करते है। वोटिंग का फॉर्मूला भी बिल्कुल अलग है। किसी राज्य की राज्यसभा की खाली सीटों में एक जोड़कर उससे कुल विधानसभा सीटों में भाग दिया जाता है और फिर उसमें एक जोड़ दिया जाता है। विधायकों को एक पर्जी पर अपनी पसंद के हिसाब से वरीयता बतानी होती है। हर विधायक का वोट एक बार ही गिना जाता है। प्राथमिकता के आधार पर विधायक को बताना होता है कि उसकी पहली पसंद कौन। पहली पसंद के वोट जिसे ज्यादा मिलेंगे, वहीं जीत जाएगा।