रश्मि सिंह|Ram Mandir: 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। इसके लिए तैयारियां जोरो-शोरो से चल ही है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी वैदिक क्रियाएं की शुरुआत हो चुकी है। कल यानी गुरुवार को राम मंदिर गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति को विराजमान की गई। सुबह इस मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई थी। अब गर्भगृह में स्थापित इस मूर्ति की कई नई तस्वीर सामने आई है।
रामलला की तस्वीर आई सामने
गर्भगृह में स्थापित श्री रामलला की मूर्ति की कई नई तस्वीरें सामने आई है। इस तस्वीर में भगवान राम को 5 साल के बच्चे के रुप में चित्रित किया गया है। मूर्ति में भगवान राम सभी को आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे है। अगर बात करे भगवान राम के चेहरे की तो उनके चेहरे पर कोमल मुस्कान दिखाई पड़ रही है। उन्होंने अंगवस्त्र और धोती पहने हुए दिखाई दिए है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भगवान राम की ये नई मूर्ति 51 इंच की है। इसे श्यामल मतलब काले पत्थर से बनाया गया है। इसे मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है। भगवान राम को कमल पर खड़े पांच साल के बच्चे के रुप में चित्रित किया गया है। मूर्ति का वजन करीब 150 किलोग्राम है और जमीन से मापने पर इसकी कुल ऊंचाई सात फीट है।
51 इंच की ही क्यों बनी मूर्ति
राम मंदिर के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया था कि मूर्ति की ऊचाई तय करते वक्त ये विचार हुआ था कि हर साल रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे जब सूर्य देव चमकते है क्योंकि भगवान का जन्म रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे होता है तो भगवान पर सूर्य की किरण आकर पड़े। चंपत राय ने बताया था कि देश के काफी काबिल वैज्ञानिकों की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि, इस वजह से मूर्ति को 51 इंच का बनाया गया है।