Ram Mandir Holiday: भगवान श्रीराम अयोध्या में विराजमान होंगे और जल्दी ही सभी भक्तों को दर्शन देंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसको लेकर समारोह के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। देश के कई राज्यों में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन अवकाश घोषित किया गया है। वहीं हिमाचल में राम मंदरि के प्राण प्रतिष्ठा के दिन अवकाश की घोषणा कर दी गयी है। सीएम सुक्खू ने आज यानी कि रविवार को हिमाचल में अवकाश की घोषणा कर दी औऱ लोगों को घरों में दिये जलाने के लिए कहा है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू क्या कहा
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राम मंदिर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बोले कि जाखू में भी 111 फीट ऊंची श्री राम भगवान की प्रतिमा लगाई जाएगी। बता दें कि राम मंदिर को लेकर शिमला में अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया, जोकि यह पाठ सोमवार तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि “राम देश की संस्कृति है, किसी पार्टी की नहीं, उन्होंने 22 जनवरी को पूरे दिन की सरकारी छुट्टी देने की भी बात कही। इसके अलावा जाखू में प्रस्तावित श्रीराम की मूर्ति को लेकर शुभ मुहूर्त पर स्थापित करने की बात कही।”
इन राज्यों में होगी 22 जनवरी की छुट्टी
उत्तर प्रदेश- सीएम योगी ने 22 जनवरी को राष्ट्रीय त्योहार बताया है।
हरियाणा- यहां स्कूल बंद रहेंगे और इस दिन शराब की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।
गुजरात- यहां पर सरकारी ऑफिस आधे दिन खुलेंगे।
राजस्थान- राजस्थान में भी राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर आधे दिन की छुट्टी रहेगी।
मध्य प्रदेश- एमपी में सीएम ने 22 जनवरी को स्कूल बंद करने का एलान किया है, इसके साथ राज्य में ‘ड्राई डे’ भी घोषित किया गया है।
इसी तरह इन सभी राज्यों मे सरकार ने छुट्टी का एलान किया है।
- गोवा
- त्रिपुरा
- छत्तीसगढ़
- असम
- ओडिशा
- हिमाचल प्रदेश