रश्मि सिंह|Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। 42 दिनों की जांच के बाद, आज NIA ने पश्चिम बंगाल से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। दोनों का नाम मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पश्चिम बंगाल में नई पहचान के साथ रह रहे थे।
#WATCH | West Bengal: CCTV visuals from Dream Guest House in Kolkata, where the two prime suspects of The Rameswaram Cafe blast case stayed from 25th March to 28th March using fake identity.
Both accused have been sent to police custody for 10 days.
(Source: Dream Guest House) pic.twitter.com/TxrCFNkNfr
— ANI (@ANI) April 13, 2024
रामेश्वरम कैफे विस्फोट आरोपी हुआ गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि, रामेश्वरम कैफे विस्फोट आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपीयों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह दोनों कोलकाता में दो जगह पर रुके हुए थे और दोनों जगह फर्जी पहचान पत्र के जरिए हिंदू बनकर रूम लिया। शाजेब ने युशा शाहनवाज पटेल नाम का एक नकली आधार कार्ड इस्तेमाल किया और खुद को पालघर, महाराष्ट्र से होने का दावा किया। ताहा ने खुद को एक स्थान पर कर्नाटक का विग्नेश बीडी और दूसरे स्थान पर अनमोल कुलकर्णी बताया और इसी नाम की आईडी दिखाई। दूसरे होटल में उन्होंने अपना नाम झारखंड और त्रिपुरा के संजय अग्रवाल और उदय दास बताया।
दोनों ही अपराधियों ने इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस शाजिब ने रखा था, जबकि ताहा विस्फोट की योजना बनाने और उसे अंजाम देने का मास्टमाइंड था।