Ratan tata Birthday: रतन टाटा की पहचान देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। टाटा नैनो कार को पेश करने वाले रतन टाटा का आज जन्मदिन है। बता दें कि आज उनका 86वां जन्मदिन है। वह टाटा ग्रुप की मशहूर कंपनी टाटा स्टील के फाउंडर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 1961 में की थी। रतन टाटा परोपकारी के लिए भी जाने जाते हैं वह भारत के बच्चों की मदद भी करते हैं और उनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स भी हैं। बता दें कि वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 421वें स्थान पर हैं, सबसे जरुरी टाटा सन्स अपनी कमाई का 66 फीसदी भाग दान कर देते हैं।
उनके बचपन के बारे में
रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को मुंबई में हुआ था। बता दें कि उनके पिता का नाम नवल टाटा तथा उनकी माता का नाम सोनू टाटा है। उनके दादा का नाम श्री जमशेदजी टाटा था, तो वहीं रतन टाटा की एक सौतेली माँ भी है । जिसका नाम सिमोन टाटा हैं। सिमोन का एक पुत्र हैं जिसका नाम नोएल टाटा हैं। दरअसल, नवल और सोनू ने रतन टाटा को गोद लिया था। जब वे मात्र 10 साल के थे तब उस उम्र में उनके माता -पिता उनसे अलग हो गये थे तब नवल और सोनू ने उनका पालन-पोषण किया था। उनके स्कूली शिक्षा की बात करें तो उन्होंने कार्निल यूनिवर्सिटी लंदन से आर्किटेक्चर एंड स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर हार्वड विश्वविघालय से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम कोर्स किया। इतनी पढ़ाई करने के बाद उन्होंने बिजनेस में आगे जाने के बारे में सोचा और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1961 में की।
ऐसी थी उनकी प्रेम कहानी
रतन टाटा जिन्होंने इतना नाम कमाया और आज वह 86 वर्ष के हो गए हैं लेकिन उनकी शादी नहीं हुई लेकिन आपको बता दें कि उनकी एक प्रेम कहानी रही है। दरअसल रतन टाटा को एक कंपनी में काम करने के दौरान लॉस एंजिल्स में प्यार हुआ था, जैसे ही वह उस लड़की से शादी करने वाले थे तभी टाटा को भारत लौटना पड़ा क्योंकि उनकी दादी की तबियत खराब हो गयी थी, उन्होंने सोचा कि वह उस लड़की को भारत लेके आएंगे लेकिन उस दौरान साल 1962 में भारत चीन लड़ाई के चलते उनके माता-पिता उस लड़की के भारत आने के हक में नहीं थे और इस तरह उनका रिश्ता टूट गया।