रश्मि सिंह|CJI Chandrachud: लोकसभा चुनाव जल्द ही शुरू होने वाला है। चुनाव शुरु होने से पहले 21 रिटायर्ड जजों ने भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रजूड़ को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है, कुछ गुट दबाव बनाकर, गलत सूचना फैलाकर और सार्वजनिक अपमान के जरिए न्यायपालिका को कमजोर करने का प्रयास कर रहे है। इसे लेकर हम अपनी साझा चिंता जाहिर करते है।
रिटायर्ड जजों ने क्या लिखा?
जानकारी के लिए बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 21 रिटायर्ड जजों ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है। इस पत्र में रिटायर्ड जस्टिस ने लिखा है कि, हमारे संज्ञान में आया है कि संकीर्ण रानीतिक हितों और व्यक्तिगक लाभ से प्रेरित ये तत्व ऐसी हरकते कर रहे है। वे हमारे ज्यूडिशियल सिस्टम में जनता के विश्वास को कम करने की कोशिश में लगे हुए है। प
पत्र में आगे लिखा गया कि, खासतौर से हम गलत सूचनाओं की रणनीति और न्यायपालिका के खिलाफ जनता की भावनाओं को भड़काने को लेकर चिंतित है। ऐसा करना न केवल अनैतिक है, बल्कि हमारे लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों के लिए हानिकारक भी है।