रश्मि सिंह|Arvind Kejriwal: शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में रखा गया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा नेता संजय सिंह ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाए है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ जेल प्रशासन अमानवीय व्यवहार कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि, सुनिता केजरीवाल को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ आमने-सामने की मुलाकात नहीं करने दी गई। जले अधिकारियों ने उन्हें खिड़की के जरिए केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी। संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, कि तिहाड़ जेल प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।
संजय सिंह ने क्या कहा?
जानकारी के लिए बता दें कि, संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई आरोप लगाए है। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया कि तिहाड़ जेल में आमने-सामने मुलाकात करना आम बात है। लेकिन अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। यहां तक कि खूंखार अपराधियों को भी अपने परिजनों से बैरक में मुलाकात करने की इजाजत है। संजय सिंह ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल को उनकी पत्नी और पीए से विंडो बॉक्स के जरिए मुलाकात कराई जा रही है। ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यो… मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपमानित और हतोत्साहित करने के लिए ही यह अमानवीय कृत्य किया जा रहा है। आज लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के एक सांसद की अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात तिहाड़ जेल प्रशासन ने आखिरी वक्त में रद्द कर दी। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया। उन्होंने कहा, जेल प्रशासन ने हमें बताया कि, पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विंडो बॉक्स के जरिए मिलना होगा। संजय सिंह ने आरोप लागाए कि, केजरीवाल के साथ और पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ अपमान कर रहे है। अरविंद केजरीवाल को तोड़ने का प्रयास कर रहे है, दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ मेरी बैठक रद्द कर दी गई है, यह भारतीय कानून का मजाक बनाया जा रहा है।