रश्मि सिंह|TMC Candidates List: लोकसभा चुनाव बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सभी पार्टी तैयारियों जुट चुकी है। हाल ही में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। आज यानी 10 मार्च को टीएमसी ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। राजधानी कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजदूगी में इस लिस्ट को जारी किया गया। जिसमें कुल 42 सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के अलावा कीर्ति आजाक का भी नाम है।
জনগর্জন সভা- ব্রিগেড গ্রাউন্ড, ১০ মার্চ, ২০২৪ | Jonogorjon Sabha – Brigade Ground, 10th March, 2024 https://t.co/vev2eq5yjQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 10, 2024
Courtesy: All India Trinamool Congress Twitter Handle
अकेले चुनाव लड़ेगी टीएमसी
बता दें कि टीएमसी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के साथ अब ये साफ हो गया है कि टीएमसी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी ने सभी 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है। सीट शेयरिंग को लेकर टीएमसी और कांग्रेस एक नहीं हो पाए। इसलिए ममता बनर्जी अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
टीएमसी लोकसभा 2024 उम्मीदवारों की सूची
- कोलकाता उत्तर सुदीप बंदोपाध्याय
- कोलकाता दक्षिण माला राय
- हावड़ा प्रसून बंदोपाध्याय
- डायमंड हार्बर अभिषेक बनर्जी
- दमदम प्रो. सौगत राय
- श्रीरामपुर कल्याण बनर्जी
- हुगली रचना बंदोपाध्याय
- बैरकपुर पार्थ भौमिक
- बारासात डॉ. काकोली घोष दस्तीदार
- आरामबाग मिताली बाग
- घाटाल अभिनेता देव
- मिदनापुर जून मालिया
- बांकुड़ा अरूप चक्रवर्ती
- वर्दवान पूर्व डॉ. शर्मिला सरकार
- आसनसोल शत्रुघ्न सिन्हा
- वर्दवान दुर्गापुर कीर्ति आजाद
- वीरभूम शताब्दी राय
- तमलुक देवांशु भट्टाचार्य
- बसीरहाट हाजी नुरुल इसलाम
- मथुरापुर बापी हालदार
- अलीपुरदुआर प्रकाश चिक बराइक
- दार्जिलिंग गोपाल लामा
- रायगंज कृष्ण कुमार कल्याणी
- बालुरघाट विप्लव मित्र
- मालदह उत्तर प्रसून बैनर्जी (पूर्व आईपीएस)
- मालदह दक्षिण शाहनवाज रेहान
- जंगीपुर खलीलुर रहमान
- बरहमपुर युसूफ पठान (पूर्व क्रिकेटर)
- मुर्शिदाबाद अबू ताहेर खान
- कृष्णानगर महुआ मोइत्रा
- राणाघाट मुकुटमणि अधिकारी
- बनगांव विश्वजीत दास
- जलपाईगुड़ी निर्मलचन्द्र राय
- कूचबिहार जगदीश चन्द्र बासुनिया
- विष्णुपुर सुजाता मण्डल खां
- बैरकपुर से अर्जुन सिंह का टिकट काटकर पार्थ भौमिक को
- जॉयनगर प्रतिमा मॉन्डल