रश्मि सिंह|UP Budget 2024: योगी सरकार ने आज अपना वित्तीय वर्ष के बजट को पेश किया है। बजट को उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री ने पेश किया है। बजट में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है। सरकार ने बजट में अगले साल होने वाले महाकुम्भ के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है। इस साल के बजट में कुम्भ के लिए 2600 करोड़ रुपये के आवंटन् का प्रस्ताव रखा गया। अयोध्या के विकास के लिए भी उल्लेखनीय बजट का प्रावधान किया गया है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…हमारी सरकार का ये आंठवा बजट है… प्रत्येक बजट में हमने अपनी किसी थीम को लेकर प्रदेश के लोकमंगल के लिए उस बजट को प्रस्तुत किया है। हमारा पहला जो बजट था… वह प्रदेश के किसानों को समर्पित था… आज का जो बजट है वह… pic.twitter.com/llSZKi4QXx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2024
Courtesy: ANI Twitter Handle
उत्तर प्रदेश में धर्मार्थ मार्गें के विकास के लिए एलान
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट में महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए नगर विकास विभाग की मद में 2500 करोड़ और संस्कृति विभाग की मद में 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव है।
उत्तर प्रदेश में धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सर्वागीण विकास के लिे 100 करोड़ रुपये प्रावधान है। इसके अलावा अयोध्या में ही अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया गया है। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्टॅीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम की स्थापना एवं विस्तार के लिए 150 करोड़ रुपये का आवंटन प्रस्तावित है।
सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि श्रृंगवेरपुर में निषादराज गुहा सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना के लिए बजट में 14.68 करोड़ रुपये, आजमगढ़ के हरिहरपुर में संगित महाविद्यालय की स्थापना के लिए 11.79 करोड़ रुपये तथा चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि सांस्कृतिक केन्द्र की स्थापना के लिए 10.53 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना से होगा विकास
वित्त मंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्रों अयोध्या, वाराणसी, चित्रकूट, लखनऊ, विन्ध्याचल, प्रयागराज, नैमिषारण्य, गोरखपुर, मथुरा, बटेश्वर धाम, गढ़मुक्तेश्वर, शुकतीर्थ धाम, मां शाकुम्भरी देवी, सारनाथ एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत उत्तर प्रदेश के हर विधन सभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल को विकसित किए जाने की योजना है।
अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर किए गया
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2023 में जनवरी से अक्टूबर तक 37 करोड़ 90 लाख से अधिक पर्यटक आए, जिनमें भरातीय पर्यटकों की संख्या लगभग 37 करोड़ 77 लाख एवं विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 13 लाख 43 हजार है। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस वित्तीय वर्ष में भी अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। इस अवसर पर राम की पैड़ी पर 22 लाख 23 हजार दीप जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाया गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति धार्मिक, बौद्धिक, वैज्ञानिक रुप से अत्यन्त समृद्ध रही है। दुनिया के लिए यह एक आश्चर्य का विषय रहा है कि इतनी प्राचीन संस्कृति संदियों तक बाहरी आक्रमणों के बावजूद किस तरह अब भी अविच्छिन्न बनी हुई है। यह उनके लिए आश्चर्य का विषय हो सकता है मगह हमारे लिए यह जीवनशैली है।