PM Modi On India Energy Week : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2025 कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत हर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के आने वाले दो दशक बेहद ही मह्त्वपूर्ण हैं। 10 साल में भारत ने जो हासिल किया है उससे विश्वास होता है कि हम एनर्जी सेक्टर का टारगेट भी समय से पहले ही पूरा हो जाएगा।
“ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो रही” – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 कार्यक्रम के वर्चुअल उद्घाटन पर कहा, “आज दुनिया का हर विशेषज्ञ कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। भारत न केवल अपना विकास कर रहा है, बल्कि विश्व का भी विकास कर रहा है और इसमें हमारे ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। भारत की ऊर्जा महत्वाकांक्षा 5 स्तंभों पर टिकी है। हमारे पास संसाधन हैं, हम प्रतिभाशाली दिमागों को नवाचार के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, हमारे पास आर्थिक ताकत है, राजनीतिक स्थिरता है, भारत के पास रणनीतिक भूगोल है, भारत वैश्विक स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। इससे भारत के ऊर्जा क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा हो रही हैं।”
“भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया” – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “विकसित भारत के लिए अगले दो दशक बहुत महत्वपूर्ण हैं और अगले 5 वर्षों में हम कई बड़े मील के पत्थर पार करने जा रहे हैं, हमारे कई ऊर्जा लक्ष्य 2030 की समय सीमा के अनुरूप हैं। हमारे ये लक्ष्य बहुत महत्वाकांक्षी लग सकते हैं लेकिन भारत ने पिछले 10 वर्षों में जो हासिल किया है, उससे यह विश्वास पैदा हुआ है कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। पिछले 10 वर्षों में भारत 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बढ़कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश है…”
इंडिया एनर्जी वीक पर बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “भारत में अनेक खोजों और बढ़ते पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ रही है और इसके कारण आने वाले समय में प्राकृतिक गैस का उपयोग भी बढ़ने वाला है। इन सभी क्षेत्रों में आपके लिए निवेश के अवसर बन रहे हैं। आज भारत में मेक इन इंडिया, लोकल सप्लाई चेन पर बहुत बड़ा फोकस है। भारत में PV मॉड्यूल समेत अनेक प्रकार के हार्डवेयर के निर्माण की बहुत संभावनाएं हैं। हम लोकल मैन्युफैक्चरिंग को सपोर्ट कर रहे हैं।”