जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्शन प्लान तैयार किया है। वर्चुअली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम केजरीवाल ने यमुना की सफाई का फुल प्रूफ एक्शन प्लान के बारे में बताया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई के लिए छह सूत्रीय एक्शन प्लान की घोषणा की है। सीएम ने गुरुवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम सीवर ट्रीटमेंट के लिए काम कर रहे हैं. हमारी पूरी कोशिश है कि यमुना नदी को जहरीले झाग से झुटकारा पाया जाए।
Delhi Pollution: SC से दिल्ली सरकार- हम तैयार, लॉकडाउन पूरे दिल्ली-एनसीआर में लगे
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, सरकार की ओर से तैयार प्लान से यमुना के जहरीले झाग से छुटकारा मिल जाएगा। सरकार के प्लान के तहत इंडस्ट्रीज को अब कचरा, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजना होगा। सीएम ने कहा कि हम इंडस्ट्रीज वेस्ट पर लगाम लगाएंगे। उन्होंने आगे कहा, उम्मीद है कि फरवरी 2025 तक हम यमुना नदी को साफ कर लेंगे। विश्वास जताते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि, टाइम लाइन तैयार है और यमुना साफ़ होकर रहेगी।
Delhi: स्वच्छ यमुना के लिए केजरीवाल सरकार के 6 एक्शन पॉइंट्स
अपने एक्शन प्लान पर बोलते हुए सीएम ने कहा, दिल्ली के सीवर को यमुना में गिराया जाता है, अभी 600MGD सीवर साफ करने की क्षमता है। नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट जा रहे हैं और मौजूदा प्लांट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा ट्रीटमेंट प्लांट की तकनीक बदलने का काम भी किया जा रहा है।
दिल्ली में 4 गंदे नाले यमुना में उतरते हैं, नयी तकनीक के जरिए नालों को वहीं साफ किया जा रहा है।
इंडस्ट्री के कूड़े की सफाई कागजों में होती है, लेकिन अब नकेल कसेंगे और वेस्ट न भेजने वाली इंडस्ट्री को बैन किया जाएगा।
झुग्गी झोपड़ी के टॉयलेट्स को बारिश की नालियों में बहाने से रोका जाएगा और सीवर से अटैच किया जाएगा।
सीवर का कनेक्शन नही लेने से घर गंदगी नालों में बहा दी जाती है। घर के सीवर का कनेक्शन अब दिल्ली सरकार लगाएगी और चार्ज बहुत कम लिए जाएंगे। यमुना पार में सीवर नेटवर्क लग चुका है लेकिन बहुत से लोगों ने कनेक्शन नही लगवाए हैं।
सीवर की डिसिल्टिंग को मजबूत करने पर काम किया जाएगा।