रश्मि सिंह|Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी आज साल के आखिरी दिन मन की बात कार्यक्रम को कुछ ही देर में करने वाले है। मन की बात एक मासिक रेडियो कार्यक्रम की 108वीं एपिसोड होगी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस बार हम जिन विषयों पर चर्चा करेंगे उनमें फिट इंडिया भी शामिल है जो युवाओं की सर्वाधिक पसंद है और यह एपिसोड आज यानी 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
आज साल 2023 के आखिरी मन की बात करेंगे PM मोदी | PM Modi | Mann Ki Baat | Jantantra tv
#mannkibaat #PmModi #108episode #breakingnews #news #hindinews #jantantratv pic.twitter.com/R1gDZxHVO4
— Jantantra Tv (@JantantraTv) December 31, 2023
11 विदेशी भाषाओं में होगा प्रसारण
आपको बता दें कि, मन की बात कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।
यहां सुन सकते है कार्यक्रम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मन की बात कार्यक्रम को आप ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर भी सुन सकते है। मन की बता कार्यक्रम के जरिये आज पीएम मोदी देशवासियों से बात करेंगे। मन की बात कार्यक्रम का 108 एपिसोड है , यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि यह साल का आखिरी कार्यक्रम है।