नई दिल्ली : TWITTER- केंद्र सरकार और Twitter बीच विवाद चल रहा है। नए IT रूल्स को लेकर भी सरकार और Twitter में काफी मतभेद है। इस बीच आज केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद का Twitter अकाउंट लॉक कर दिया गया रवि शंकर प्रसाद का अकॉउंट लगभग एक घंटे लॉक रहा।
UP GOVT: CM ने बुलाई कैबिनेट बैठक, हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
Twitter का कहना था कि IT मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। वहीं
अब Twitter पर मंत्री ने भी निशाना साधा है।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि Twitter की कार्रवाई आईटी के नियमों के खिलाफ है। अकाउंट लॉक करने से पहले Twitter ने मुझे कोई नोटिस नहीं दिया था। इससे साबित होता है कि twitter नियमों को नहीं मानना चाहता है अगर twitter नए नियमों का पालन करता तो वो किसी के अकाउंट को मनमाने तरीके से लॉक नहीं करता।