Amit Shah Sister Died: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया है। राजेश्वरीबेन की उम्र 65 साल थी और वो फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थीं। एक महीने पहले ही उन्हें अहमदाबाद से मुंबई में शिफ्ट किया गया था। राजेश्वरीबेन के निधन के चलते अमित शाह ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिये।
अहमदाबाद में थे अमित शाह
गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह भाजपा समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे। सोमवार को उनका बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो स्थानों में शामिल होने का कार्यक्रम था। शाह बनासकांठा के देवदार गांव में बनास डेयरी की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में उनका गांधीनगर में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था।