Chandigarh Mayor Election: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश दे दिए हैं कि 30 जनवरी को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव होगा। दरअसल, बुधवार यानी 24 जनवरी को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने यह तारीख रखी है खि चुनाव इसी दिन हों। हालांकि, पहले चुनाव की तारीख 18 जनवरी को रखी गयी थी लेकिन चुनाव नहीं हो पाए थे। तो आम आदमी पार्टी औऱ कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी हार के डर के कारण चुनावों से बच रही है।
क्यों पहुंचा कोर्ट तक मामला
उसके बाद चुनाव की तारीख 6 फरवरी तय की गई। लेकिन उसके बाद कांग्रेस औऱ आप ने बीजेपी पर आरोप लगाया औऱ कहा कि हम हाई कोर्ट तक जाएंगे। तभी मामला हाई कोर्ट तक गया और कोर्ट ने फैसला किया कि चुनाव 30 जनवरी को कराए जाएंगे।
चुनाव में किसका पलड़ा भारी
बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सीट है। बीजेपी के 14 पार्षद हैं। पार्टी में एक पदेन सदस्य सांसद भी होता है। जिसके पास मतदान का अधिकार होता है। आप के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं। इस तरह वर्तमान में बीजेपी पास अधिक नंबर है। हालांकि आप और कांग्रेस गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी। और उम्मीद भी जतायी जा रही है कि आप और कांग्रेस ही चुनाव को जीतेगी।