Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के तालमेल पर सपा और कांग्रेस के बीच बात बन गयी है। दरअसल, दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान सपा नेता अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस से करेंगे। बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस को 17 सीटें दी हैं। इसमें वाराणसी की भी सीट है। सपा ने हाल ही में कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय को 17 सीटों की सूची भेजी थी। इसमें अमेठी, रायबरेली के साथ ही वाराणसी और अमरोहा भी है। इसके अलावा कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, बाराबंकी व देवरिया की सीटें शामिल थी। बुधवार को सपा ने तीसरी सूची जारी की तो वाराणसी और अमरोहा से अपना प्रत्याशी उतार दिया था। अब कहा जा रहा है कि वाराणसी सीट से सपा अपना प्रत्याशी वापस ले लेगी।
अखिलेश भारत न्याय जोड़ो यात्रा नहीं हुए थे शामिल
दरअसल, खबरें आ रही थीं कि सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है, इसलिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा नहीं लिया है। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि जब तक कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया जाता, तब तक वे यात्रा में हिस्सा नहीं लेंगे। एक बार सीटों का बंटवारा तय हो जाए तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।
अखिलेश यादव का बयान
बता दें कि गठबंधन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है और गठबंधन होगा। जल्द ही सारी चीजें साफ हो जाएंगी। बाकी चीजें तो पुरानी हो गई। दो घंटे में सबकुछ पता चल जाएगा। अंत भला तो सब भला। इस बीच उन्होंने पार्टी छोड़कर बीजेपी में गए नेताओं को लेकर कहा कि यह सब वापस आ जाएंगे।