Digvijay Singh: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बुधवार 21 फरवरी को ग्वालियर चंबल के दौरे पर हैं। सिंह जब सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे, उस दौरान पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ वह अभद्रता करते नजर आए। दरअसल, एक महिला कार्यकर्ता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने पहुंची तो उसे सुरक्षा गार्डों ने रोक दिया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने अपने गार्ड से कहा कि, बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है। दिग्विजय सिंह की यह बातें कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं और वायरल भी।
कौन थी वह महिला कार्यकर्ता
जानकारी के मुताबकि, जिस महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी की गई, उनका नाम डॉ. लीना शर्मा है। महिला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “कुछ लोग हल्के में ले लेते हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दिग्विजय सिंह से मेरी कोई नाराजगी नहीं है। मैं उनसे मुलाकात करने आई थी, उन्होंने जाने के लिए कहा तो फिर बाद में मुलाकात कर लूंगी।”
यह है कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान….
महिलाओं का कांग्रेस नेता करते है कितना सम्मान , यह है उसका उदाहरण…
कल शिवपुरी में पेटीकोट संस्कृति पर बात कर रहे थे दिग्विजय सिंह और आज ग्वालियर में राघौगढ़ रहने वाली कांग्रेस की ही महिला पदाधिकारी को “पागल औरत” कह कर संबोधित कर रहे… pic.twitter.com/wLoB2FnXre
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) February 21, 2024
दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर के दौरे पर
दरअसल, दिग्विजय सिंह आज ग्वालियर चंबल के दौरे पर थे। उन्होंने ग्वालियर जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ चर्चा की। लेकिन माना जाता है कि दिग्गी राजा इस तरह बोलते रहते हैं और ऐसी घटनाएं आती रहती हैं। तो वहीं उनकी यह घटना भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।