जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: पंजाब की सभी और यूपी की 59 सीटों पर मतदान जारी हैं। सुबह 11 बजे तक पंजाब में 18% मतदान हुए हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 21.18 फ़ीसदी। उत्तर फीसदी में तीसरे चरण के मतदान हो रहे हैं।
पंजाब के 7 जिलों में 20% से ज्यादा मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 23.34% मतदान मुक्तसर में हो चुका है, जबकि सबसे कम 12.44% मतदान पठानकोट में हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 16 जिलों की 59 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.18% वोट डाले गए हैं। शुरुआती घंटों में वोटर्स का उत्साह हाई रहा।
कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग देरी से शुरू हुई। कुछ जगहों पर विकास के मुद्दे को लेकर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। करहल से पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे अखिलेश पत्नी डिंपल के साथ सैफई में वोट डालने आए। यहीं पर नेताजी यानी मुलायम सिंह व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचे।