New Delhi : पीएम मोदी ने नई दिल्ली (New Delhi) के भारत मंडपम में सहकारी क्षेत्र के लिए कई प्रमुख पहलों का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ‘ई-पैक्स से अन्न भंडारण तक’ कार्यक्रम में सहकारिता मंत्रालय की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।
पैक्स के Computerisation का काम हुआ पूरा
इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत मंडपम विकसित भारत की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है। सहकार से समृद्धि का जो संकल्प देश ने लिया है, उसे साकार करने की दिशा में आज हम और आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके तहत देश के कोने-कोने में हजारों वेयर हाउस, हजारों गोदाम बनाए जाएंगे। आज 18 हजार पैक्स के Computerisation का काम भी पूरा हुआ है। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सहकार, जीवनयापन से जुड़ी एक सामान्य व्यवस्था को बड़ी औद्योगिक क्षमता में बदल सकता है। यह देश की अर्थव्यवस्था, खासकर ग्रामीण और कृषि से जुड़ी अर्थव्यवस्था के कायाकल्प का एक प्रमाणिक तरीका है।
महिलाओं को दी गई है प्राथमिकता
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश में डेयरी और कृषि में सहकार से किसान जुड़े हैं, जिनमें करोड़ों की संख्या में महिलाएं ही हैं। महिलाओं के इसी सामर्थ्य को देखते हुए सरकार ने भी सहकार से जुड़ी नीतियों में उन्हें प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए भारत की कृषि व्यवस्थाओं का आधुनिकीकरण भी उतना ही जरूरी है। हम कृषि क्षेत्र में नई व्यवस्थाएं बनाने के साथ ही पैक्स जैसी सहकारी संस्थाओं को नई भूमिकाओं के लिए तैयार कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत मंडपम विकसित भारत की अमृत यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि का साक्षी बन रहा है। पीएम मोदी ने महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि करोड़ों महिलाएं आज देश में डेयरी और कृषि से जुड़ी हैं।
यह भी पढ़ें – PM Modi: ‘देश का बच्चा-बच्चा कह रहा, मोदी ने जो कह दिया वह कर दिया..’ गुजरात के नवसारी में पीएम मोदी