Punjab Governor Resign: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है। इस्तीफे में गवर्नर ने लिखा कि, ”व्यक्तिगत कारणों और अन्य प्रतिबद्धता के कारण, मैं पंजाब के गवर्नर और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।”
तमिलनाडु और असम के भी रह चुके गवर्नर
बता दें कि बनवारी लाल पुरोहित साल 2017 से 2021 के दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल रहे हैं। तो वहीं साल 2016-2017 के बीच वह असम के गवर्नर भी रह चुके हैं। जबकि अगस्त 2021 में उन्होंने पंजाब के 29वें गवर्नर में शपथ थी। उन्होंने करीब साढ़े तीन साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बनवारीलाल पुरोहित भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। वहीं, इसके पहले वह दो बार कांग्रेस के टिकट से इसी सीट से सांसद रहे हैं।
भगवंत मान और राज्यपाल के बीच अनबन
बता दें कि खबरे आयी थीं कि, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बीच अनबन चल रही थी। सीएम मान ने दो दिन पहले ही गवर्नर पर निशाना साधते हुए उनपर तंग करने के आरोप लगाए थे। मान ने कहा था कि प्रदेश में हमारी चुनी हुई सरकार है। हम निर्वाचित तरीके से राज करेंगे। भगवंत मान ने यह भा कहा था कि राज्यपाल बात-बात पर कह देते हैं कि यह गैरकानूनी और वह कानूनी है।