Rahul Gandhi In Mijoram: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मिजोरम की पगयात्रा की। दरअसल, मिजोरम में सात नंवबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के वास्ते सोमवार से इस पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। ये उन्होंने पिछले साल सितंबर को कन्याकुमारी से शुरु हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर राहुल गांधी ने आइजोल की पदयात्रा शुरु की। ये यात्रा मिजोरम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए की गई है। तो वहीं भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3500 किमी से ज्यादा का पैदल सफऱ कर 12 राज्यों से होते हुए कश्मीर में खत्म हुए थी।
कसा भाजपा पर तंज
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “कुछ महीने पहले मैं मणिपुर गया था। मणिपुर के विचार को भाजपा ने नष्ट कर दिया है। अब वह एक राज्य नहीं बल्कि दो राज्य हैं। लोगों की हत्याएं की गई हैं, महिलाओं से छेड़छाड़ की गई और बच्चों की हत्या कर दी गई लेकिन प्रधानमंत्री को वहां यात्रा करना महत्वपूर्ण नहीं लगा।”
भाजपा देश में नफरत और हिंसा फैलाती…
राहुल गांधी ने कहा, “कुछ महीने पहले मैं पूरे भारत में चला, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, हम लगभग 4000 किलोमीटर चले। आज हम 2 किमी चले लेकिन जो संदेश मैं देना चाहता था वह वही है जो मैंने तब दिया था। भारत जोड़ो यात्रा का विचार एक ऐसा भारत था जो एक-दूसरे और खुद का सम्मान करता है, जो सहनशील है, जो अन्य आदर्शों, अन्य धर्मों, अन्य संस्कृतियों से सीखता है और जो समग्र रूप से खुद से प्यार करता है लेकिन इस भारत के इस विचार पर भाजपा ने हमला किया है। वे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं।”
विधानसभा के लिए 7 नवंबर को चुनाव
बता दें कि मिजोरम विधानसभा चुनाव की तारीख 7 नवंबर को होंगे। तो वहीं वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मिजोरम में 40 सदस्यीय सीटों पर वोटिंग होगी। एक जरुरी सूचना ये कि राहुल गांधी की यात्रा के दौरान उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। साथ ही बीजेपी भी कुछ दिनों में घोषणा करेगी।
जारी हुई लिस्ट