नई दिल्ली: एक स्वस्थ शरीर के लिए अपने खाने में ड्राई फ्रूट्स या सूखे मेवे का शामिल करना काफी फायदेमंद होता है। सूखे मेवों में भी अखरोट काफी स्वास्थ्यवर्धक होता है। अखरोट प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। इसलिए अखरोट को खाना काफी फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं कि अखरोट खाने के क्या फायदे होते हैं-
दिल रहता है स्वस्थ
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है, इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को निकालने और दिल को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।
पाचन के लिए होता है खास
अखरोट आंत में बैक्टीरिया की विविधता को बढ़ाता है। एक अध्ययन के मुताबिक, बैक्टीरिया की बढ़ी हुई गतिविधि मोटापा और जलन को कम करती है।
अतिरिक्त भूख को करता है कम
अखरोट खाने से भूख और भूख की सोच कम हो जाती है और राइट इंसुला (दिमाग का अंदरूनी दाहिना हिस्सा) में सही भोजन के लिए सक्रियता बढ़ जाती है।