Bihar Poster War On Waqf Bill : वक्फ संशोधन बिल 2025 संसद के दोनों सदनों से पारित हो गया है। इस बिल को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान मचा हुआ है। देश के साथ-साथ बिहार की भी सियासत गरमाई हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीम नीतीश कुमार खासतौर पर विपक्ष के निशाने पर हैं। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार पर सियासी हमले काफी तेज हो गए हैं। नीतीश कुमार के रूख को लेकर कुछ मुस्लिम नेताओं ने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।
#WATCH | Patna | RJD leader Arif Jilani puts up a poster criticising Bihar CM & JD(U) leader Nitish Kumar over his stand on the Waqf Amendment Bill
The poster has been put opposite the residence of RJD leader & former CM Rabri Devi. pic.twitter.com/GZUrXnX9RE
— ANI (@ANI) April 4, 2025
बिहार में पोस्टर वॉर जारी
इस बीच बिहार पोस्टर वॉर काफी तेजी से चल रहा है। पिछले काफी समय से बिहार का विपक्ष नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है। दरअसल हाल ही में आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार को ‘संघी’ बताया गया है। इस पोस्टर में नीतीश आरएसएस की ड्रेस पहने नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह रोजा इफ्तार की पार्टी करते दिख रहे हैं। यह पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के सामने लगाया गया है।
#WATCH पटना, बिहार
➡️RJD नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर लगा पोस्टर
➡️NRC और वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा#Patna #Bihar #NitishKumar #Trending @RabriDeviRJD #RabriDevi @NitishKumar @RJDforIndia #PosterWar… pic.twitter.com/Q2mwxoCeoZ
— Jantantra Tv (@JantantraTv) April 4, 2025
विपक्ष ने लगाए नीतीश पर गंभीर आरोप
इसी के साथ नीतीश कुमार का एक और पोस्टर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। राबड़ी देवी के आवास के बाहर NRC और वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा गया है। इस पोस्टर में नीतीश मुस्लिम रूप में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने टोपी भी पहन रखी है, साथ ही नमाज पढ़ते दिखाई दे रहें हैं। इस पोस्टर में लिखा “गिरगिट रंग बदलता था, ये तो उससे भी ज्यादा स्पीड से रंग बदलने वाले निकले। इफ्तार दे कर ठगने वाले ईद में टॉपी पहनकर टॉपी पहनाने वाले याद रखा। वक्फ पर धोखा दिया NRC पर भी वहीं किया। अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।”