Salman Khan News : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक शख्स और एक महीला अवैध रूप से घुसे हैं। दो दिन में भाईजान के घर में दो बार घुसपैठ की कोशिश की। जिसके बाद फैंस को भाईजान की चिंता सताने लगी है। जिसमें एक महीला और एक आदमी शामिल है। जानकारी के मुताबिक महीला का नाम ईशा छाबड़ा है। वहीं आदमी का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार सिंह और ईशा छाबड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जितेंद्र कुमार छत्तीसगढ़ की रहने वाला है।
ईशा छाबड़ा ने गार्ड्स को दिया चकमा
32 वर्षीय ईशा छाबड़ा ने 19 मई की सुबह सलमान खान की बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की। महीला सभी सुरक्षा घेरों को चकमा देकर लिफ्ट तक पहुंच गई थी। जिसके बाद बिल्डिंग के गार्ड्स ने इसे गिरफ्तार किया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फिलहाल महीला से पूछताछ कर रही है।
सलमान खान के घर घुसा अज्ञात आरोपी
पुलिस सुत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में BNS की धारा 329(1) के तहत मामला दाखिल किया गया है। सलमान खान की सुरक्षा में लेक्सी अपार्टमेंट में तैनात पुलिस अधिकारियों ने बांद्रा पुलिस को बताया कि 20 मई को लगभग 09:45 पर एक अंजान व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते हुए दिखाई दिया।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिर मैंने उसे समझाया कि इस जगह से चले जाएं। इसके बाद युवक ने गुस्से अपना फोन जमान पर फेंककर तोड़ दिया। इसके बाद करीब 7:15 बजे वह फिर इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से अंदर प्रवेश कर गया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया।
भाईजान से मिलना चाहता था आरोपी
सलमान खान के घर में घुसने वाले शख्स ने पुलिस को बताया कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस उसे अनुमति नहीं दे रही थी। इसलिए वह छिपने का कोशिश कर रहा है। बता दें कि सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनके घर पर फायरिंग की घटना भी कई बार सामने आ चुकी है। जिसकी वजह से उनकी सुरक्षा भी काफी ज्यादा बढ़ा दी गई है।






 
  
  
  
  
 



 
                                









 
			




































































 
			
 
                                








 
							
 
  
  
 