Shahid Afridi Viral Video : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने जान गवाई है। इस हमले के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है। इसके बाद भारत सरकार ने कठोर कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए जिससे पाकिस्तान के लोग बोखला गया है। इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी जब भी मुंह खोलते हैं तो भारत के खिलाफ कुछ बुरा ही बोलते हैं।
शाहिद अफरीदी ने किया पोस्ट
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत सरकार और भारतीय सेना पर एक गंभीर आरोप लगाया है। पहले उन्होंने आरोप पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहरा दिया तो अब उन्होंने सारी हदे पार करते हुए हाथ में चाय लेकर एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, चाय शानदार है। अफरीदी ने इस तस्वीर के साथ भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाया है
शाहिद अफरीदी ने उगला जहर
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि “पहलगाम आतंकी हमले में आतंकवादी एक घंटे तक लोगों को मारते रहे, लेकिन 8 लाख भारतीय सैनिकों में से एक भी नहीं पहुंचा”। उन्होंने आगे कहा कि “जब सैनिक पहुंचे, तो उन्होंने पाकिस्तान पर आरोप लगा दिया। अफरीदी ने भारत पर अपने ही लोगों को मारने और फिर पाकिस्तान पर आरोप लगाने का भी आरोप लगाया”। उन्होंने कहा कि “कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता है। इस्लाम हमें शांति सिखाता है, और पाकिस्तान कभी भी इस तरह के कृत्यों का समर्थन नहीं करता है।”
सबूत दिखाओ, इल्जाम मत लगाओ
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा,”हमने आपको सबूत दे दिया है, एक अभी भी हमारे पास है, एक को हमने चाय पिला के वापस भी कर दिया। हमें सबूत दिखाओ, हमें बेवजह दोष मत दो।” बलूचिस्तान में अशांति के लिए भी भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि “हमारे देश में क्या हो रहा है? बलूचिस्तान में क्या हो रहा है? हम सभी जानते हैं कि इसके पीछे कौन है। हमने कभी कोई आरोप नहीं लगाया। हमने भारत और दुनिया को सबूत दिए।”
भारतीय मीडिया की आलोचना की
शाहिद अफरीदी ने शनिवार को भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा था। उन्होंने पहलगाम हमले की कवरेज को बेतुका बताया। उन्होंने समा टीवी पर कहा, “हैरत होती है कि हमले के एक घंटे के बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड बन गया। खुदा के लिए हर कुछ को बॉलीवुड मत बनाओ।” इसका मतलब है कि मुझे हैरानी होती है कि हमले के एक घंटे बाद ही उनका मीडिया बॉलीवुड जैसा हो गया। भगवान के लिए, हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ।