Shashi Tharoor News : कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने आज मंगलवार, 25 फरवरी को अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकॉउंट पर सुबह-सुबह दो पोस्ट किए। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के साथ तस्वीर शेयर की। वहीं दूसरी पोस्ट में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की एक मांग पर उनके साथ खड़े हुए नजर आए।
शशि थरूर के बयान ने मचाई हलचल
शशि थरूर के पोस्ट पर इतनी ज्यादा चर्चा इसीलिए हो रही है क्योंकि पिछले दो हफ्तों से उनके बयानों ने राजनीतिक गलियारों में खूब हलचल मचा दी है। दरअसल कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी लाइन के इतर अपना बयान दिया था। वह कांग्रेस पार्टी से खुद को नजरअंदाज किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। ऐसे में उनके इन दो पोस्ट को देखकर थोड़ा कंफ्यूजन सा लग रहा है।
शशि थरूर का पहला पोस्ट
शशि थरूर ने अपना पहले पोस्ट सुबह 8.47 मिनट पर किया। इस पोस्ट में वह केंद्र सरकार की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा “ब्रिटेन के व्यापार और व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ अपने भारतीय समकक्ष, वाणिज्य और उद्योग मंत्री के साथ शब्दों का आदान-प्रदान करना अच्छा लगा। पीयूष गोयल की वजह से लंबे समय से रुकी हुई एफटीए वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो स्वागत योग्य है
शशि थरूर का दूसरा पोस्ट
वहीं उन्होंने अपना दूसरा पोस्ट 8 मिनट बाद किया। शशि थरूर ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा “प्रियंका गांधी के अनुरोध का पुरजोर समर्थन करता हूं। सरकार की वायनाड भूस्खलन राहत को ऋण से अनुदान में बदलना, और इसे खर्च करने की समय सीमा बढ़ाना।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल शशि थरूर ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर अपने विचार कांग्रेस से अलग रखें थे। साथ ही उन्होंने केरल की एलडीएफ सरकार की कुछ नीतियों की भी काफी तारीफ की थी। उन्होंने इसे अपने राय बताया था। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी से कांग्रेस में अपनी भूमिका को भी स्पष्ट करने की मांग की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस आलाकमान और राहुल गांधी से इसे लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला था। उनके इस बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द वह पार्टी से अलग हो सकते हैं।