रश्मि सिंह|Navratri 2nd Day: चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। आज यानी 10 अप्रैल को नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज पूरा देश मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर रहा है। क्या आपको पता है इस दिन माता के इस स्वरुप के पूजा करने से क्या प्राप्त होता है। शास्त्रोो के अनुसार जो व्यक्ति अपने मन पर काबू पा लेते है खुशियां उसके कदमों में होती है। देवी ब्रह्माचारिणी ने भी अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होकर समस्त क्षणभंगुर इच्छाओं का त्याग कर दिया था।
मां ब्रह्मचारिणी पूजन विधि
आज के दिन माता को प्रसन्न करने के लिए कैसे पूजन करे। माता को प्रसन्न करने के लिए आज सफेद और लाल रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। देवी को सफेद रंग प्रिय है। माता को चमेली के फूलों की माला पहनाएं। पूजा करते वक्त ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नम: मंत्र का जाप करें। बता दें कि, माता ब्रह्मचारिणी को चीनी और पंचामृत का भोग चढ़ाए। साथ ही माता की कथा पढ़े और अंत में आरती कर दें।