रश्मि सिंह|Navratri 2024 Day 4: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 09 अप्रैल 2024 को हो चुकी है। आज यानी 12 अप्रैल 2024 को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना की जाती है। माता का स्वरूप बड़ा अद्भुत और विलक्षण है। माता कुष्मांडा की सिंह की सवारी करती है। ऐसे में जो भक्त आज पूरे श्रद्धा भाव से माता की पूजा करता है। उसे माता धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की देती है।
नवरात्रि 2024 मां कुष्मांडा पूजा मुहूर्त
- चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि शुरू – 11 अप्रैल 2024, दोपहर 03.03
- चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि समाप्त – 12 अप्रैल 2024, दोपहर 01.11
- चर- सुबह 05.59 – सुबह 07.34
- लाभ – सुबह 07.34 – सुबह 09.10
- अमृत – सुबह 09.10 – सुबह 10.46
मां कुष्मांडा पूजा विधि
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। माता को प्रसन्न करने के लिए प्रातः स्नान आदि के बाद हरे रंग के वस्त्र पहने। देवी कुष्मांडा को हरे रंग के वस्त्र, मेहंदी, चंदन अर्पित करे। कुम्हड़े (वो फल जिससे पेठा बनता है) की बलि देकर मां कुष्मांडा को भोग लगाएं, मालपुआ भी अर्पित करे। इस दौरान वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥ मंत्र का जाप करे। अगर आप श्रद्धा भाव से पूजा करती है तो माता कुष्मांडा आपकी सारी इच्छा पूर्ण करने में आपकी मदद करेगी।