रश्मि सिंह|Chaitra Navratri 3rd Day: 9 अप्रैल 2024 से नवरात्रि का पावन दिन शुरू हो चुका है। ऐसे में आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। आज का दिन मां के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। मानय्ता है कि मां चंद्रघंटा के पूजन से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। जिससे आपके हर कार्य कर पाना संभव हो जाता है। मां चंद्रघंटा के नाम के पीछे कारण मान्यता है कि, इसके माथे पर अर्ध चंद्रमा का आकार चिन्हित होता है। जिस कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनकी कृपा से शत्रु पर विजय प्राप्ति का वरदान मिलता है।
मां चंद्रघंटा की पूजा विधि-
जानकारी के लिए बता दें कि, नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्गा मां का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। मां चंद्रघंटा को लाल कुमकुम, लाल चंदन, लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं और क्लीं मंत्र का लगातार जाप करते रहे। सेब या फिर दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे मंगल देव प्रसन्न होते है। मां चंद्रघंटा की पूजा में ये मंत्र जापें- या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:
नवरात्रि 2024 मां चंद्रघंटा पूजा मुहूर्त
- चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि शुरू – 10 अप्रैल 2024, शाम 05.32
- चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि समाप्त – 11 अप्रैल 2024, दोपहर 03.03
- शुभ – सुबह 06.00 – सुबह 07.35
- चर- सुबह 10.47 – दोपहर 12.22
- लाभ – 2.22 – दोपहर 01.58