Chandra Grahan 2023: साल 2023 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब आज यानी 28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को लगा था। आखिरी सूर्य ग्रहण के ठीक 14 दिन बाद आज शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा महत्व है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान मानी जाती हैं। यही वजह है कि इस दिन लोग खुले आसमान के नीचे खीर बनाकर रखते हैं। हालांकि इस बार शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण की छाया पड़ने के कारण आसमान से अमृत नहीं बरसेगा।
क्या है समय और कब तक रहेगा?
बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 6 मिनट से शुरु हो जाएगा। लेकिन भारत में चंद्र ग्रहण का समय, पंचांग के अनुसार, ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर को रात्रि 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और देर रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर 1 घंटे और 16 मिनट का चंद्र ग्रहण लगेगा। वहीं उपच्छाया से पहला चंद्र स्पर्श रात 11:32 पर है। इसका सूतक शाम 04:06 मिनट से शुरू हो जाएगा।
भारत के अलावा कहां?
आपको बता दें कि भारत के अलावा इस चंद्र ग्रहण को यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका औऱ पूर्वी अमेरिका में भी देखा जाएगा। साथ ही इस बार, इस चंद्र ग्रहण पर शरद पूर्णिमा का संयोग भी बनने जा रहा है। चंद्र ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।
क्या करें, क्या न करें?
चंद्र ग्रहण के दौरान किसी पर क्रोध न करें, भोजन न खाएं, किसी नए काम की शुरुआत न करें और उस समय पती-पत्नी शारीरिक संबंध न बनाए।
चंद्र ग्रहण के दौरान सिर्फ भगवान का ध्यान करें, शुद्ध जल से स्नान करें, गायों को घास और दान पुण्य करें।