Dhanteras 2023: दिवाली के पांच दिन का पर्व धनतेरस से शुरु हो गया है। जोकि पूर देश में हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। सभी लोग अपने अपने घरों में पूजा करते हैं और नए बर्तन और सोना-चांदी खरीदते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस को त्योहार मनाया जाता है। इस दिन धनत्रयोदशी 10 नंवबर यानी आज मनाई जा रही है। साथ ही लक्ष्मी मां की मूर्ति और गणेश जी की मूर्ति खरीदना भी शुभ होता है। इस दिन घर में दीपदान करते हैं।
धनतेरस पर कैसे बरसेगा धन?
इस दिन लोग सोना-चांदी खरीदते के आभूषण व सिक्के और बर्तन इत्यादि खरीदते हैं। धातु के वस्तु, घर का राशन और झाड़ू खरीदना भी काफी अच्छा है। इस दिन लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदने चाहिए और कुबेर का पूजन भी करने की प्रथा है। जोकि शुभ है और ऐसा करने से धन की वर्षा होती है।
धनतेरस का शुभ मुहूर्त कब है?
धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 10 नवंबर, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 47 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ होता है?
धनतेरस को लोग अन्य अलग-अलग धातु खरीदते हैं, जैसे सोना- चांदी या इलैक्ट्रॉनिक वस्तुएं लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि। इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिट्टी के दीपक, खील-बताशे, गट्टे, लक्ष्मी यंत्र, कौड़ी, गोमती चक्र, झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है।
क्या धनतेरस पर सोना खरीदना चाहिए?
रोशनी का त्योहार धनतेरस, दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है, कि सोना खरीदने के सही समय धनत्रयोदशी का दिन है जिसे सोना-चांदी और अन्य उपयोगी चीजें भी खरीदने भी अच्छा होता है।
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए?
धनतेरस के दिन ये चाजें भूलकर भी न खरीदें, इस दिन प्लास्टिक से बनी वस्तुएं, एल्युमिनियम के बर्तन, चाकू, कैंची आदि चाजें मत खरीदें। साथ ही काले रंग के कपड़े, लोहे से बना सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।