रश्मि सिंह|Hindu Nav Varsh 2024: 9 अप्रैल यानी मंगलवार के दिन पूरा देश हिंदू नव वर्ष मना रहा है। हिंदू धर्म में नव वर्ष विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। इस सा 9 अप्रैल से नव संवत्सर 2081 आरंभ हुआ है। आज के दिन की खास बात यह है कि आज से चैत्र नवरात्रि भी आरंभ हुआ है। इस साल का नया साल नवसंवत्सर 2081 को कालयुक्त नामक संवत्सर के रूप में जाना जाएगा।
इस साल शुभ योग, राजयोग और नक्षत्रों में नववर्ष की शुरूआत
जानकारी के लिए बता दें कि, इस वर्ष आकाशीय मंडल में 2081 के वर्ष राजा मंगल रहने वाला है। साथ ही उनके मंत्री के रुप में शनि होंगे। वहीं सेनापति का कार्यभार शुक्र संभालेंगे और संवत्सर के वाहन बैल होगा। इस विक्रम संवत का नाम कालयुक्त होगा। इस कालयुक्त संवत के राजा-मंगल, मंत्री-शनि, सस्येश- मंगल, दुर्गेश- शुक्र, धनेश- चन्द्र, रसेश-गुरू, धान्येश-शनि, नीरसेश- मंगल, फलेश-शुक्र, मेधेश-शुक्र रहने वाला है।
- नव संवत्सर विक्रम संवत- 2081
- नव संवत्सर आरंभ- 9 अप्रैल 2024
- प्रतिपदा तिथि आरंभ- 8 अप्रैल 2024 रात 11.50 बजे से
- प्रतिपता तिथि समाप्त- 9 अप्रैल 2024 रात 8.30 बजे तक