नई दिल्ली: 12 अगस्त 2019 राशिफल
मेष राशि
इस राशि के जातकों की आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
वृष राशि
वृष राशि के लोगों को पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन राशि
गणेश जी कहते हैं कि आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि की बात करें तो इसके जातकों को जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख और शांति रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के बारे में गणेश जी कह रहे हैं कि विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है।
कन्या राशि
गणेश जी कहते हैं कि संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पैतृक संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर राशि
गणेश जी आपको सलाह देते हैं कि भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक तनाव मिलेगा। अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। अधीनस्थ कर्मचारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।
मीन राशि
मीन राशि के बारे में गणेश जी कहते हैं कि जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।