Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है. मां दुर्गा की उपासना के लिए साल में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है, दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रत्यक्ष (चैत्र और शारदीय) नवरात्रि होती है। अश्विन माह में आने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। इसमें 9 दिन तक देवी दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होती है। मान्यता है कि नवरात्रि में शक्ति की भक्ति करने वालों पर कभी संकट नहीं आता और उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं इस साल नवरात्रि की डेट, तिथियां और घट स्थापना मुहूर्त।
कब है नवरात्रि?
इस साल नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 रविवार से शुरू हो रही है, इस नौ दिवसीय उत्सव का समापन 24 अक्टूबर 2023 को दशहरे पर होगा। नवरात्रि सभी नवरात्रियों में सबसे अधिक लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण नवरात्रि है, इसे महा नवरात्रि भी कहा जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है, जिसके लिए शुभ मुहूर्त देखना अति आवश्यक है। पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 को रात 11.24 मिनट पर शुरू होगी और 16 अक्टूबर 2023 को प्रात: 12.03 मिनट पर समाप्त होगी।
नवरात्रि व्रत नियम
नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोगों को पलंग या गद्दे पर सोने के बजाए जमीन पर सोना चाहिए। तो वहीं दूसरा नियम है कि व्रत करने वाले व्यक्ति को झूठ नहीं बोलने चाहिए। मन में किसी के लिए पाप नहीं लाना चाहिए। उपवास करने वाले जातक को ब्रम्हाचर्य का पालन करना चाहिए। व्रत करने वाले जातक के तामसी भावनाओं का त्याग करना चाहिए।