जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: गौरतलब है कि भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा चोट के कारण Commonwealth Games 2022 से बाहर हो गए हैं। नीरज का Commonwealth Game से बाहर होने से भारत के लोग जितने निराश है। उतने ही निराश पाकिस्तान के कुछ चुनिदा लोग भी हैं। भले ही दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे न हो, पर खेल के मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ी एक – दूसरे के बेदह अच्छे दोस्त बन जाते हैं।
Commonwealth Games 2022:अरशद नदीम को खली नीरज चोपड़ा की कमी
नीरज को गोल्ड मेडल जीतने का पक्का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उनके खेल से बाहर होने से पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम काफी निराश हो गए है। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने कहा कि Commonwealth Game में मुझे नीरज की कमी खलेगी क्योंकि वह एक परिवार का हिस्सा हैं। नीरज भाई मेरा भाई है। मुझे यहां उसकी कमी खल रही है। अल्लाह उन्हें स्वस्थ रखे और मुझे जल्द उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिले।
ये भी पढ़े: बचपन में लगी पोलियों की मार, लेकिन सुधीर ने देश को गौरवान्दित किया बार -बार
हमारे बीच बहुत अच्छी दोस्ती है – अरशद
अरशद ने कहा, वह अच्छा इंसान है। शुरू में आप थोड़ा रिजर्व रहते हो। जब आप एक दूसरे को जानने लगते हो तो आप खुलने लगते हो। हमारे बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह भारत के लिए प्रदर्शन करना जारी रखे और मैं अपने देश के लिए अच्छा करता रहूं। हम दोनों ने प्रभावित किया है। हम एक परिवार की तरह हैं।
कौन है ? अरशद नदीम
बता दें कि 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम भी थे। अरशद नदीम वही खिलाड़ी हैं, जो टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में भी नीरज चोपड़ा के सामने थे। अरशद नदीम इस टूर्नामेंट में पांचवे नंबर पर रहे थे और कोई भी मेडल नहीं जीत पाए थे। वहीं भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीता था। हालांकि, इसके बाद भी 86.16 मीटर भाला फेंक उन्होंने अपनी अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस दी। बता दें, 25 साल के अरशद नदीम पाकिस्तान के पहले ऐसे जैवलीन थ्रोअर हैं, जिन्होंने ओलिंपिक के फाइनल में जगह बनाई थी।
2016 में शुरु हुआ था दोनों का भाईचारा
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच यह भाईचारा 2016 में गुवाहाटी में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में हिस्सा लेने के दौरान शुरू हुआ था। चार साल पहले जब एशियाई खेलों में नीरज ने स्वर्ण पदक जीता तो अरशद ने कांस्य पदक प्राप्त किया था।
स्वर्ण पदक जीतकर रातों – रात स्टार बने थे, नीरज
नीरज के ओलंपिक स्वर्ण पदक ने उन्हें पूरे देश की नजरों में रातों रात स्टार बन गए थे और नीरज ने पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप में 88.13 मीटर के थ्रो से ऐतिहासिक रजत पदक जीता था, जिसमें अरशद पांचवें स्थान पर रहे थे, हालांकि वह फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले पाकिस्तानी बने थे।