IND VS AFG: वनडे वर्ल्डकप 2023 का 9वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। जिसमें खूब चौकों छक्कों की बारिश हुई। दरअसल, अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए। 272 रन बनाए और 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रिकॉर्डस् की झड़ी लगा दी। मुकाबले में 273 रनों का पीछा करते हुए भारत ने सिर्फ 2 विकेट पर 35 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। भारत की जीत में कप्तान रोहित शर्मा ने 131 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया और कप्तान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं सभी रिकॉर्ड्स।
रोहित शर्मा ने दिखाया हिटमैन शो
रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बने। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (6 शतक) को पछाड़ दिया। इसके अलावा रोहित वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ भी बने। उन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा कर पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रनों की पारी में 5 छक्के जड़े, जिसकी बदौलत वो इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज़ के क्रिस गेल को पछाड़ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने।
भारत बनाम पाकिस्तान
सभी क्रिकेट फैंस को सभी मैचों का इंतजार तो रहता ही है लेकिन भारत-पाकिस्तान का क्रेज एक अलग ही देखने को मिलता है। भारत अपने दोनों मैच विश्व कप में जीत चुकी है, तो वहीं पाकिस्तान भी श्रीलंका के खिलाफ विश्वकप के सबसे बड़ा रन चेज करके भारत से भिड़ेगा। बता दें कि रिजवान ने दर्द के बावजूद भी अपनी टीम को जीत दिलाई थी साथ ही पाक के युवा बल्लेबाज शफीक ने शतक जड़ा था। इससे पाक के हौसले भी चरम पर होगे। इन दोनों टीमों की भिड़ंत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद होगी।
शुभमन गिल पर अपडेट
दरअसल, गिल डेंगू की चपेट में आ गए थे। जिसके कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साथ ही अफगानिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेले थे। आपको बता दें, कि खबर ये भी आयी थी, कि बुधवार को चेन्नई के हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। लेकिन सभी भारतीय फैंस के खुशखबरी आ गई है। शुभमन गिल 70 से 80 प्रतिशत फिट हैं और अहमदाबाद के लिए टीम के साथ रवाना हो गए हैं। ये भी हो सकता है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ टीम में खेल सकते हैं।