रश्मि सिंह|World Cup 2011: भारतीय टीम के साथ-साथ देश के लिए भी आज यानी 2 अप्रैल का दिन काफी खास है। आज के दिन साल 2011 में भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप 2011 का खिताब अपने नाम किया था। विश्व कप को जीत दिलाने में सभी पूरी टीम ने काफी मेहनत की। आज उन्हीं में से कुछ दिग्गज ने जीत को याद करते हुए पोस्ट शेयर किया है।
दिग्गजों ने विश्व कप 2011 को किया याद
जानकारी के लिए बता दें कि, 2 अप्रैल 2011 के दिन भारत ने अपना दूसरा विश्व कप का खिताब जीता था। ऐसे में आज के दिन को याद करते हुए सभी दिग्गज खिलाड़ियों ने पोस्ट शेयर किया है।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 13 साल पहले, मेरे बचपन का सपना सच्चाई में बदला था। टीम और 100 करोड़ से ज्यादा लोगों के सपोर्ट का हमेशा आभारी रहूंगा।
Thirteen years ago, my childhood dream turned into reality. Forever grateful for the memories, the team, and the incredible support of over a billion people. pic.twitter.com/RvUuzuGqhQ
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 2, 2024
हरभजन सिंह ने एक्स पर खिताब जितने तस्वीर के साथ आज की तारीख लिखते हुए कहा, याद करने वाला दिन वर्ल्ड कप विनर्स
2-4-2011 Day to remember .. 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 Worldcup winners #Grateful pic.twitter.com/aocMNyzSWC
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 2, 2024
युवराज सिंह ने जीत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया। बता दें कि युवराज सिंह टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
Reliving this feeling ❤️🇮🇳🏆#CWC2011 pic.twitter.com/zT9C0FSusg
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 2, 2024
सुरेश रैना ने विश्व कप जीतने की याद में एक्स पर लिखा, अब भी 2011 के उस ऐतिहासिक पर को सोचक रोंगटे खड़े होते है जब हमने वर्ल्ड कप जीता था।
Still get goosebumps thinking about that historic moment in 2011 when we lifted the World Cup 🏆 Incredible memories with an amazing team! #2011WorldCup #TeamIndia 🇮🇳 pic.twitter.com/af3l6llJ1Z
— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) April 2, 2024
तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने विश्व कप की जीत को याद करते हुए एक्स पर लिखा, 2 अप्रैल का यह दिन कभी पुराना नहीं होगा। हर साल यह दिन हमारी यादें ताजा करता है। इतने बड़े पल का हिस्सा होने से गर्व महसूस होता है। सभी साथी खिलाड़ियों को मिस कर रहा हूं।
This day 2nd April never get old, every year this day refresh our memories. Proud to be a part of such big moment. Missing you all my teammates.#worldcup2011 @BCCI pic.twitter.com/qawgYteMnn
— Munaf Patel (@munafpa99881129) April 2, 2024