WhatsApp पर पेपर कैंसिल की खबर, कॉलेज ने फिर भी करा दी परीक्षा

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परीक्षा प्रबंधन एक बार फिर नाकाम साबित हुआ. लापरवाही और समन्वय की कमी का ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पूरे परीक्षा तंत्र पर सवालिया निशान लग गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन इस डिजिटल युग में भी कागजी या आधिकारिक ईमेल के बजाय ‘व्हाट्सऐप’ के भरोसे परीक्षा जैसी संवेदनशील व्यवस्था चलाता दिख रहा है. […]