नई दिल्ली। Holi Special 2021: रंगों का त्योहार होली बिल्कुल करीब है। मस्ती के इस मौके पर हमारी एक छोटी सी लापरवाही से किसी का बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ खास बाते बताने वाले हैं, जिनको ध्यान में रख कर आप बेहतर ढंग से होली का लुत्फ उठा सकती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए आज हम आपके लिए कुछ सुझाव लेकर आए हैं. तो इस होली बिना किसी चीज की परवाह किए खेलें अपने मनपसंद रंगों से और रखे अपनी सेहत का भी ख्याल।
बालो का रखे ख्याल
होली खेलने के 15 मिनट पहले आप अपने बालों पर तेल से मालिश कर लें। इसके लिए आप नारियल का तेल, जैतून, सरसों या किसी भी अन्य तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने बालो का ख़ास ख्याल रखना चाहते है तो होली खेलते समय आप अपने बालो को किसी कैप या स्कार्फ़ से ढकने का भी इस्तेमाल कर सकते है।
Holi के मौके पर चलने वाली है ये Special Train, जानने के लिए पढ़िए ये खबर
आँखों का रखे ख्याल
आज कल के बने होली के रंगो में केमिकल का उपयोग किया जाता है। जो कि हमारी आँखों के लिए नुकसान दायक हो सकता है। अगर ये आंख में चले जाएं तो तेज जलन और कौर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जो लोग लेंस लगात हैं, वो रंग खेलते वक्त अपने लेंस उतार लें। ऐसा ना करना उनकी आंखों के लिए खतरनाक हो सकता है।
नाक में न जाये रंग
होली खेलते हुए हमें इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि रंग किसी की नाक में ना जाए। ये रंग आर्टिफीशियल होते हैं और तरह तरह के केमिकल पदार्थ से बने होते हैं। ऐसे में अगर रंग नाक में जाएगा तो गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
शुगर पर रखें काबू
इस बात का ख्याल रखना खासा जरूरी है। खास कर के जो लोग शुगर के मरीज हैं। त्योहारों में तेल और शक्कर से बने हुए पकवानो की भरमार होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तेल और चीनी, दोनों ही नुकसानदायक होते हैं। मौज मस्ती में इन पकवानो का अधिक लेने के बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इस लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान पर अत्धिक ध्यान रखें और संयामित हो कर कुछ भी खाएं।