नई दिल्ली: AAP Tiranga Yatra: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को मनाने लिए अयोध्या, लखनऊ और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को चुनौती देने के लिए बेहद खास रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Ayodhya: अयोध्या में राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- राम के बिना अयोध्या है ही नहीं, अयोध्या तो वहीं है जहां राम है
AAP Tiranga Yatra: पार्टी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर
अरविंद केजरीवाल की पार्टी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रहे है। इसी के तहत AAP उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। 14 सितंबर को एक तिरंगा यात्रा रामलला के जन्मस्थान अयोध्या में भी निकाली जाएगी। खास बात यह है कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ता राम मंदिर के सामने भी रुकेंगे।
(AAP Tiranga Yatra) मनीष सिसोदिया शामिल होंगे
इन यात्राओं में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है और इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ एकजुट करना है।
आगरा और नोएडा में भी निकाली जाएगी
तिरंगा यात्रा अयोध्या के अलावा आगरा और नोएडा में भी निकाली जाएगी। मनीष सिसोदिया को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उधर दिल्ली में पार्टी 500 तिरंगा झंडा तैयार कर रही है। इस पर करीब 85 करोड़ का खर्चा आया है। इसे पूरे शहर में लगाया जाएगा।
अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
तिरंगा यात्रा रामलला के जन्मस्थान अयोध्या में
अरविंद केजरीवाल की पार्टी हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। इसी के तहत AAP उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। 14 सितंबर को एक तिरंगा यात्रा रामलला के जन्मस्थान अयोध्या में भी निकाली जाएगी। खास बात यह है कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ता राम मंदिर के सामने भी रुकेंगे।