जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: बढ़ते प्रदूषण के कारण बड़े शहरों में पक्षियों की चहचहाहट कम ही दिखती है। खासकर राजधानी दिल्ली में…लेकिन दिल्ली के विकासपुरी इलाके में मौसम के बदलते ही पक्षियों का एक झुंड झाड़ियों और सड़कों के ऊपर उड़ने लगा। राजधानी दिल्ली में इतनी बड़ी संख्या में चिड़ियों का आना आम बात नहीं। दिल्ली में नजर आईं इन चिड़िया को फुदकी कहा जाता है।
कहा जाता है, जब मौसम होता है सुहाना, तब फुदकी चिड़िया के झुंड का होता है आना…जी हां ये फुदकी चिड़िया हैं जो दिल्ली के सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने आई हैं। आमतौर पर ये चिड़िया यहां दिखाई नही देती है। लेकिन बढ़ती ठंड, शीतलहर और बरसात में ये दिल्ली में दिख जाती हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे तो दिल्ली में पक्षी काफी कम ही दिखते हैं लेकिन इस मौसम में ये हर साल बाहर से आती हैं और दिनभर उड़ती रहती हैं।
फुदकी चिड़िया की 120 प्रजाति
फुदकी चिड़िया रेगिस्तानी इलाकों को छोड़ पूरे देश में पाई जाती हैं। इनकी 120 प्रजातियां होती हैं और इसका दूसरा नाम दर्जिन फुदकी भी है। यह करीब 4 से 5 इंच तक कि होती है और इसकी पीठ चमकिले हरे रंग की होती है। जबकि पेट सफेद और माथा भूरे रंग का होता है। लोगों का कहना है कि राजधानी में इन पक्षियों का झुंड देखकर सुकून मिलता है।